शनि नक्षत्र पद परिवर्तन: इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी राहत! जानें पूरा राशिफल और गोचर प्रभाव Shani Gochar 2026

Shani Gochar 2026 : 21 मार्च 2026 को शनि अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह बदलाव कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक ऊर्जा ला सकता है। शनि कर्म, न्याय और अनुशासन के ग्रह माने जाते हैं। उनकी गति अत्यंत धीमी होती है, इसलिए उनका प्रभाव लंबे समय तक रहता है।

इस समय शनि मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे पद में हैं। पंचांग के मुताबिक 21 मार्च 2026, शनिवार को शाम करीब 4 बजे वे इसी नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि इस दौरान शनि अस्त अवस्था में रहेंगे, जिससे कुछ राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Comment